विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 25 फरवरी को (Job Fair) ‘रोजगार महोत्सव 2026’ का आयोजन
ग्रेटर नोएडा। विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 25 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से “सशक्त युवा, समृद्ध भारत – रोजगार महोत्सव 2026” (Job Fair) का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में 20 फरवरी को संस्थान परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

संस्थान प्रशासन ने बताया कि रोजगार मेला विश्वेश्वर्या कैंपस, जी.टी. रोड, एन.एच.-91, गौतम बुद्ध नगर में आयोजित होगा। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ना है।
प्रेस वार्ता में संस्थान की सीईओ पूर्णिमा, सेक्रेटरी जिंदल सर, एडवाइजर एस.पी. पांडेय, जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती मनीषा अत्री, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर नितिन गौर तथा हेड – ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अंकुर उपस्थित रहे।
जिला रोजगार अधिकारी मनीषा अत्री ने कहा कि यह रोजगार महोत्सव जनपद के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा। इसमें राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।
संस्थान प्रतिनिधियों के अनुसार तकनीकी, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की कंपनियाँ मेले में प्रतिभाग करेंगी। अभ्यर्थियों को अद्यतन बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां और पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने की सलाह दी गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in अथवा संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.vgi.ac.in� पर पंजीकरण कर सकते हैं। कार्यक्रम में सहभागिता पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

