Fire ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार सुबह एक गद्दे के गोदाम में अचानक भीषण आग Fire लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग Fire की लपटों और धुएं के गुबार को दूर-दूर तक देखा गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग Fire पर काबू पाया गया। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सुबह सूरजपुर क्षेत्र के कस्बे के स्थित पप्पन नामक व्यक्ति का गद्दे के गोदाम में आग Fire लगने की सूचना मिली थी। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग Fire को बुझाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग Fire का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम कस्बे के रिहायशी इलाके के बीच एक कॉलोनी में बना हुआ था, जिसके कारण आग लगने से आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया।

कुछ लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग Fire के भयानक रूप के कारण वे सफल नहीं हो सके। पुलिस और प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गोदाम के मालिक और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की जांच भी की जा रही है।
Table of Contents

