Greater noida :जिला कांग्रेस की आम सभा बैठक: दीपक भाटी ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र

दीपक भाटी ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र

 

Greater noida जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय  बिसरख में आज जिला कार्यकारिणी की आम सभा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मुकेश शर्मा ने किया।

दूसरी बार जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अपनी पहली आम सभा को संबोधित करते हुए दीपक भाटी ने कहा कि केवल कांग्रेस मुख्यालय के निर्देशों का पालन करने से कर्तव्य पूर्ण नहीं होता। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांव, नगर, शहर और सोसाइटी स्तर पर नए और पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर मुख्यधारा की राजनीति में जिम्मेदारी देना जरूरी है। गुजरात के अहमदाबाद में हाल ही में हुए कांग्रेस अधिवेशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष अब मजबूत कांग्रेस की नींव का आधार होगा, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समर्पण और संघर्ष का आह्वान किया।

बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों की पहचान कर उन्हें अन्य कार्यों में लगाने और उनके स्थान पर नए कार्यकर्ताओं को ब्लॉक, नगर व जिला संगठन में अवसर देने का निर्णय लिया गया।

प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर और नोएडा उपाध्यक्ष ललित अवाना ने भी संगठन सृजन पर विचार रखे। इस दौरान श्रीमती कृष्णा देवी, सुरेश चंद शर्मा, गणेश प्रजापति, पंकज शर्मा, प्रबुद्ध जोशी, विपिन त्यागी, कपिल शर्मा, रोहित शर्मा और गौरव वशिष्ठ ने औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।बैठक में मुकेश शर्मा, महाराज सिंह नागर, गौतम अवाना, निशा शर्मा, कल्पना सिंह, उर्मिला चौधरी, रिजवान चौधरी, वसील अहमद, धरम सिंह बाल्मीकि,

Related posts

Leave a Comment