यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की टक्कर में 40 लोग घायल

उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को दो बसों की टक्कर में
कम से कम 40 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।हादसा सुबह करीब 3 बजे मथुरा
के पास माइलस्टोन 110 राया कट पर हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।


अधिकारियों के मुताबिक, एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी जबकि दूसरी बस इटावा से नोएडा जा
रही थी और यह हादसा आगरा से नोएडा जाने वाली सड़क पर हुआ।
दुर्घटना के तुरंत बाद, 31 यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि नौ अन्य को अन्य
अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Related posts

Leave a Comment