NTPC दादरी में 32वां विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 218 मरीजों ने कराया पंजीकरण

NTPC

NTPC दादरी में 32वां विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 218 मरीजों ने कराया पंजीकरण

 

ग्रेटर नोएडा/दादरी, 16 फरवरी 2025। एनटीपीसी दादरी द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत आयोजित 32वां विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभय कुमार मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

NTPC
NTPC

इस अवसर पर डॉ. बी.के. बेहरा (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), सरोज कुमार (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन) और अंजली आनंद (अध्यक्षा, जागृति समाज) सहित महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

NTPC
NTPC

शिविर में कुल 218 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 134 महिलाएं और 84 पुरुष शामिल रहे। नेत्र परीक्षण के दौरान 121 मरीजों की मोतियाबिंद सर्जरी हेतु स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 84 मरीजों का शल्यक्रिया के लिए चयन किया गया। इसके अलावा 37 मरीजों में उच्च रक्तचाप और मधुमेह से संबंधित समस्याएं पाई गईं, जिन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

इस नेत्र शिविर के माध्यम से आसपास के ग्रामीणों और जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम ने समाज के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता और सेवा भावना को एक बार फिर रेखांकित किया।

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment