अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान हादसे Plane Crash में 265 लोगों की मौत
अहमदाबाद, गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक एयरक्राफ्ट प्लेन क्रैश हो गया, जिससे पूरे देश में शोक का माहौल है। इस भीषण हादसे Plane Crash में कुल 265 लोगों की जान चली गई है।
जिसमें विमान में सवार सभी 242 यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं, साथ ही विमान के बाहर 24 अन्य लोग भी इस हादसे Plane Crash का शिकार हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन:
इस दुखद घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे और इसी विमान में सवार थे।
उनकी मृत्यु से राजनीतिक गलियारों में भी गहरा दुख व्यक्त किया गया है।
हादसे Plane Crash में शवों के टुकड़े मिलने से पहचान हुई मुश्किल:

जानकारी के अनुसार, विमान एक हॉस्टल की छत से टकरा गया, जिसके बाद यह भयानक हादसा हुआ। यह एक मेडिकल हॉस्टल था, जहां कुछ डॉक्टर दोपहर का भोजन करने के लिए बैठे थे
वे भी इस हादसे Mishap की चपेट में आ गए। हादसे Plane Crash के बाद शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाए गए – कुछ जले हुए थे, कुछ कटे हुए थे, और कुछ के अंग अलग-अलग पड़े हुए थे।
इस स्थिति में शवों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है। प्रारंभिक गिनती के अनुसार, कुल 265 शवों की पुष्टि हुई है।

गुजरात सरकार ने मांगे डीएनए सैंपल:
शवों की पहचान की कठिनाई को देखते हुए गुजरात सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों से उनके डीएनए सैंपल मांगे हैं
ताकि डीएनए मिलान के जरिए शवों की पहचान की जा सके और उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जा सके। यह कदम इस दुखद स्थिति में परिजनों को राहत प्रदान करने में सहायक होगा।
सरकार ने एक-एक करोड़ रुपये मुआवजे का ऐलान किया:
इस भीषण हादसे Plane Crash में मारे गए 265 लोगों के परिजनों के लिए गुजरात सरकार ने एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। यह मुआवजा राशि मृतकों के परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
इस दुखद घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति एकजुटता दिखा रहे हैं। यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसने कई परिवारों को तबाह कर दिया है।
ये भी पढ़ें………….
NCR में हीट वेव का कहर, तापमान पहुंचा 45°C के करीब, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें………….
http://बांके बिहारी कॉरिडोर Corridor परिजोयना से पहले योगी सरकार लोगो को कराएगी पुनर्वास
https://whatsapp.com/channel/0029Va6DVWzLdQeatJYFXv0K

