Demand सौरखा गांव में इंटर कॉलेज की मांग को लेकर कल बड़ी पंचायत

Demand

Demand सौरखा गांव में इंटर कॉलेज की मांग को लेकर कल बड़ी पंचायत, नोएडा प्राधिकरण पर अनुमति न देने का आरोप नोएडा, 13 दिसंबर 2025 Demand: सौरखा गांव के ग्रामीणों ने लंबे समय से इंटर कॉलेज नहीं होने की समस्या को लेकर रविवार (14 दिसंबर) को बड़ी पंचायत बुलाई है। गांव के समाजसेवी परविंदर यादव ने बताया कि गांव में इंटर कॉलेज न होने से बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वे दूर के कॉलेजों में पढ़ने जाते हैं, खासकर लड़कियों के लिए यह मुश्किल भरा है।…

सत्यम इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का रोमांचक समापन, DWPS ने मारी बाजी

सत्यम इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का रोमांचक समापन, DWPS ने मारी बाजी   ग्रेटर नोएडा, 13 दिसंबर 2025: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (DWPS), केपी-III, ग्रेटर नोएडा में आयोजित दो दिवसीय सत्यम इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का अंतिम दिन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दिन वॉलीबॉल, खो-खो और रस्साकशी जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं ने छात्रों की खेल भावना और टीमवर्क को उजागर किया। वॉलीबॉल में मेजबान DWPS ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि महारिषि विद्या निकेतन दूसरे और वनस्थली पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। रस्साकशी में DWPS का दबदबा कायम रहा,…

Fire बिजली की दुकान में लगी आग, निवासियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Fire

Fire बिजली की दुकान में लगी आग, निवासियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा ग्रेटर नोएडा, 13 दिसंबर Fire: बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी के कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह एक बिजली की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रयास शुरू कर दिए, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। सुबह वॉक पर निकले सोसाइटी निवासियों ने दुकान से धुआं और लपटें निकलते देखीं। उन्होंने शटर खोलकर पानी डालने की कोशिश की, लेकिन अंदर धुआं और आग तेज थी।…

Fog घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 15-20 वाहन आपस में टकराए, कई घायल

Fog

Fog घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 15-20 वाहन आपस में टकराए, कई घायल   ग्रेटर नोएडा, 13 दिसंबर 2025 Fog : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को चुनौती दी है। दादरी थाना क्षेत्र के चक्रसेनपुर (चकसेनपुर) गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे कम विजिबिलिटी के चलते एक के बाद एक कई वाहन टकरा गए। इस चेन रिएक्शन हादसे में एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 8-10 लोग…