Bord Meeting प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक: फ्लैट आवंटियों को ओटीएस राहत,

Bord Meeting

Bord Meeting ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक: फ्लैट आवंटियों को ओटीएस राहत, ऐमनाबाद बंध पर रेगुलेटर निर्माण को मंजूरी

Bord Meeting ग्रेटर नोएडा, 28 जुलाई 2025: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई इस बैठक में बहुमंजिला फ्लैट आवंटियों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को मंजूरी दी गई। इसके तहत ईडब्ल्यूएस से लेकर 121 वर्ग मीटर तक के लगभग 2000 फ्लैट आवंटियों को बकाया प्रीमियम और लीज डीड पर विलंब शुल्क के ब्याज में राहत मिलेगी।

Bord Meeting
Bord Meeting

यह योजना 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। प्राधिकरण जल्द ही इसकी तिथि सहित कार्यालय आदेश जारी करेगा। बैठक में ऐमनाबाद बंध पर रेगुलेटर निर्माण को भी मंजूरी दी गई। यह रेगुलेटर हिंडन नदी में बाढ़ के दौरान शहर में पानी के प्रवेश को रोकेगा और बिसरख ड्रेन के डूब क्षेत्र में कटाव को नियंत्रित करेगा।

Bord Meeting
Bord Meeting

इस परियोजना का खर्च 10.56 करोड़ रुपये ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा, जबकि निर्माण कार्य सिंचाई विभाग द्वारा किया जाएगा।इसके अलावा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों के लिए सेक्टर ओमीक्रॉन वन ए में 467 रिक्त एमआईजी और एलआईजी फ्लैट किराए पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इससे सीआईएसएफ कर्मियों को आवासीय सुविधा मिलेगी।

Bord Meeting
Bord Meeting

Bord Meeting में प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, श्रीलक्ष्मी वीएस, प्रेरणा सिंह, सुमित यादव, एडीएम बच्चू सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Bord Meeting फ्लैट स्कीम विवरण:

बीएचएस 16 (29.76 वर्ग मीटर): 1221 फ्लैट
बीएचएस 12 (120.78 वर्ग मीटर): 177 फ्लैट
बीएचएस 14 (35.96 वर्ग मीटर): 143 फ्लैट
अन्य स्कीमों में 1 से 114 फ्लैट शामिल।

Related posts

Leave a Comment