Employment रोजगार मेला में 109 युवाओं को मिला रोजगार 465 ने लिया था हिस्सा,डीएम ने सौंपे न्युक्ति पत्र
गौतम बुद्ध नगर, 14 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में आज राजकीय आईटीआई, सेक्टर 31, निठारी, Employment नोएडा में एक वृहद Employment रोजगार मेले का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मेले का उद्देश्य हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और आईटीआई पास युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना था। मेले का शुभारंभ राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपालकृष्ण अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी विद्यनाथ शुक्ल ने किया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी विद्यनाथ शुक्ल ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे रोजगार मेलों का नियमित आयोजन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार Employment के अवसर प्राप्त हो सकें।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, गौतम बुद्ध नगर के जिला समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इस मेले में राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से आईटीआई पास, दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। Employment मेले में 22 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं का साक्षात्कार लिया।

कुल 465 युवाओं ने इस मेले में भाग लिया, जिनमें से 109 अभ्यर्थियों का रोजगार Employment के लिए चयन हुआ। रोजगार प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह मेला बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ, जिसने उन्हें अपने कौशल को उद्योगों से जोड़ने का मौका प्रदान किया।
Table of Contents

