10 साल की बच्ची को अगवा कर Gang rape के बाद हत्या

नरेला थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात पांचवी कक्षा की छात्रा कोअगवा कर Gang rape के बाद पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। छानबीन के दौरानपुलिस को पता चला कि बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले दो युवक घूमते दिखे, जिसके बाद पुलिसने वारदात के चंद घंटों में ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपियों कुबूल किया जुर्मवहीं आरोपियों ने पूछताछ में अपना जूर्म कबूल कर लिया। शुक्रवार की सुबह मृतका के स्वजन व
स्थानीय लोगों ने नरेला थाना के बाहर अपना विरोध जताया। आरोपितों को फांसी की सजा को लेकरमांग की। क्षेत्र में शांति बहाल रहे, पीड़ित परिवार के घर के आसपास काफी पुलिस व अर्द्ध सैनिकबल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अगवा कर Gang rape, पोक्सो औरहत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


रात में परिवार के साथ खाया था खानाजानकारी के मुताबिक, 10 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ नरेला क्षेत्र में रहती थी। बड़ी बहनकी शादी हो चुकी है। मृतका पास के ही एक दिल्ली नगर निगम स्कूल में पांचवीं की छात्रा थी। पिताएक सरकारी अस्पताल में सफाई कर्मचारी हैं। माता घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं।

मृतकाकी मां ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे बच्ची उनके साथ खाना खाकर घर से बाहरटहलने गई थी। बताया कि रात 10 बजे तक नहीं लौटने पर माता व पिता गली में तलाशने गए,लेकिन बच्ची नहीं मिली। आसपड़ोस में भी बच्ची का पता किया, लेकिन वह नहीं मिली।

जिसके बादरात करीब 12:29 बजे बच्ची के पिता इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस नेस्वजन के साथ मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की।सीसीटीवी कैमरों से आरोपितों का चला पतापुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध बच्ची कोले जाते दिखे।

स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि बच्ची को पड़ोस में हीरहने वाले राहुल के साथ मेन रोड की ओर जाते हुए देखा है। पुलिस ने पड़ोसी राहुल को हिरासत मेंलिया। शुरुआत में राहुल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती से पूछताछ करने के बादआरोपित ने बताया कि देवदत्त के साथ मिलकर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पहचान होनेके डर से उन लोगों ने पत्थरों से बच्ची का सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने दूसरेआरोपित देवदत्त को भी गिरफ्तार कर लिया।घर से 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों से मिला बच्ची का शव
आरोपित राहुल के निशानदेही पर पुलिस ने मृतका के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एकखाली प्लाट से बच्ची का शव बरामद कर लिया।

जिसके बाद घटना स्थल पर क्राइम और फोरेंसिकटीम ने छानबीन कर साक्ष्य हासिल किए। बच्ची के पिता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करलिया। 20 वर्षीय राहुल रबर सिलेंडर ट्यूब बनाने वाली फैक्टरी में काम करता है, वहीं 30 वर्षीदेवदत्त छाता फैक्टरी में काम करता है।नरेला थाने के बाहर किया प्रदर्शन, फांसी की मांग कीशुक्रवार की सुबह गुस्साए पीड़ित परिवार व स्थानीय लोग काफी संख्या में नरेला थाना पहुंच गए।

Gang rape


जहां आरोपितों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही आरोपितों को फांसी देने को लेकरमांग की। पुलिस अधिकारियों के समझाने व आरोपितों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बातकहकर लोगों का गुस्सा शांत कराया। फिर समझा बुझाकर उन्हें घर भेजा। क्षेत्र में शांति बहाल रहेइसके लिए काफी संख्या में पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

मोमोज खिलाने के बहाने बच्ची को ले गया था आरोपितमृतका की मां ने बताया कि घटना वाली रात पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने बच्ची को राहुल केसाथ जाते देखा। मेरी बच्ची ने उस लड़की को हाय भी किया था। उस युवती के पूछने पर मेरी बच्ची
ने बताया था कि अंकल के साथ मोमोज खाने जा रही हूं। छानबीन के दौरान उस युवती ने बच्ची केबारे मां को जानकारी दी थी। लोगों ने बताया कि देवदत्त शादीशुदा है।

शादी के एक महीने बाद हीपत्नी उसे छोड़कर चली गई। देवदत्त बच्ची के घर के पीछे वाली गली में रहता है। राहुल की शादीनहीं हुई है।

YouTube:-@udhyognirman

Facebook:-@udhyognirma

http://10 साल की बच्ची को अगवा कर Gang rape के बाद हत्या

Related posts

Leave a Comment