10 अरब के पार पहुंचा यूपीआई लेनदेन

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से अगस्त महीने में
15.76 लाख करोड़ रुपए के 10.58 अरब लेनदेन हुए हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा आज
जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2022 की तुलना में इस वर्ष अगस्त में लेनदेन संख्या में 61 प्रतिशत
की बढ़ोतरी हुई है,

जबकि इसके माध्यम से किए गए भुगतान की राशि में इस दौरान 47 प्रतिशत की
वृद्धि देखी गयी है। इस वर्ष जुलाई महीने में 9.96 अरब लेनदेन और 15.34 लाख करोड़ रुपये के
भुगतान किये गये थे। जून 2023 में 9.34 अरब लेनदेन और 14.75 लाख करोड़ रुपए भुगतान किये
गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको असाधरण खबर बताते हुए कहा कि आने वाले महीने में यूपीआई
लेनदेन में और अधिक बढोतरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लोगों द्वारा डिजिटल
प्रगति को अपनाने का प्रदर्शन है।

संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डिजिटल भुगतान ने नया
रिकार्ड बनाया है।

अगस्त में यूपीआई के माध्यम से भुगतान 10 अरब के पार पहुंच गया है।

Related posts

Leave a Comment