सुनसान रास्तों पर लड़कियों को निशाना बनाने वाला ‘कैंचीबाज साइको’ गिरफ्तार, स्कूटी से पीछे आकर करता था कमर के नीचे हमला
नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक बेहद अजीब और खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले एक ‘साइको’ हमलावर को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी स्कूटी पर सवार होकर सुनसान रास्तों पर आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाता था और पीछे से आकर उनकी कमर के नीचे कैंची से हमला कर घायल कर देता था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी को सेक्टर-55/56 के मध्य सड़क से दबोच लिया है।
दो महिलाओं पर हमले के बाद एक्शन में आई पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 मई 2026 को दो महिलाओं ने थाना सेक्टर-58 आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वे सेक्टर-55 रोड से वापस अपने घर जा रही थीं, तभी एक अज्ञात स्कूटी सवार ने पीछे से आकर उनकी कमर के नीचे किसी नुकीली और धारदार वस्तु से वार कर दिया, जिससे वे घायल हो गईं। इस गंभीर सूचना पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा पंजीकृत करते हुए महिलाओं का मेडिकल कराया और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कीं।
प्राइवेट कंपनी में एग्जीक्यूटिव है आरोपी, कब्जे से कैंची और स्कूटी बरामद
थाना सेक्टर-58 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 मई 2026 को आरोपी अंकित वर्मा (उम्र 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से प्रगति विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद का रहने वाला है। जब पुलिस ने आरोपी के बैकग्राउंड की जांच की, तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। आरोपी अंकित साल 2020 से नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक नामी निजी कंपनी में ‘एग्जीक्यूटिव’ के पद पर कार्यरत है।
पढ़े-लिखे और अच्छे पद पर होने के बावजूद आरोपी इस तरह की विकृत और साइको हरकतों को अंजाम दे रहा था। वह स्कूटी से घूमकर सुनसान रास्तों पर अकेली लड़कियों को ढूंढता था और वारदात कर फरार हो जाता था। पुलिस ने इसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की जाने वाली स्कूटी और हमले में प्रयुक्त कैंची बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें…….
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :जालौन में हुआ भीषण सड़क हादसा, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर-
X/TWITTER :बंगाल चुनाव परिणाम 2026 जल्द आने वाला है किसके सिर सजेगा ताज?

